Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
Meerut: थाने में ‘गमला फरमान’, सीओ मैडम ने खत्म की फरियादियों की पार्किंग, बाहर बैठकर लगा रहे गुहार
08 Apr 2026, 11:48 AM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

मेरठ के परतापुर थाने में लागू किए गए एक नए नियम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि क्षेत्राधिकारी (सीओ) के आदेश पर थाने के पार्किंग स्थल पर गमलों में पौधे रखवा दिए गए हैं, जिससे फरियादियों के वाहनों की पार्किंग की जगह लगभग खत्म हो गई है।

बताया जा रहा है कि पहले जहां फरियादी अपने वाहन खड़े करते थे, वहां अब अलग-अलग पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पार्किंग स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं। इनमें एसएसआई, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और होमगार्ड के वाहनों के लिए अलग-अलग स्थान चिन्हित किए गए हैं।

इस व्यवस्था के लागू होने के बाद थाने आने वाले लोगों को अपने वाहन बाहर खड़े करने पड़ रहे हैं। कई फरियादी थाने के भीतर जाने से भी हिचक रहे हैं और बाहर ही बैठकर पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

मंगलवार से लागू हुआ नया नियम

मंगलवार से लागू इस व्यवस्था के बाद जब कुछ फरियादी अपनी बाइक थाने परिसर में खड़ी करने लगे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें बाहर खड़ा करने के लिए कह दिया। इसके बाद कई लोग थाने के दोनों मुख्य द्वारों के पास बनी स्लैब पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए, जबकि उनकी बाइकें बाहर खड़ी रहीं।

थाने में तैनात एक होमगार्ड ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह सीओ का आदेश है और परिसर में आम लोगों के वाहन खड़े नहीं किए जाएंगे।

आगंतुक कक्ष भी नहीं आ रहा काम

फरियादियों का कहना है कि थाने में करीब दस साल पहले बनाया गया आगंतुक कक्ष भी अब उनके काम नहीं आ रहा है। आरोप है कि यह कक्ष अब पुलिसकर्मियों के इस्तेमाल में है और फरियादी बाहर ही धूप या बारिश में इंतजार करने को मजबूर हैं।

पहले भी विवादों में रह चुकी हैं सीओ

बताया जा रहा है कि सीओ ब्रह्मपुरी का चार्ज संभालने के बाद से अधिकारी पहले भी विवादों में रह चुकी हैं। कुछ समय पहले उनके एक कथित आदेश को लेकर भी चर्चा हुई थी, जिसमें थानों में पत्रकारों द्वारा वीडियो बनाए जाने पर कार्रवाई की बात कही गई थी। उस मामले में बाद में वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया था।

फिलहाल परतापुर थाने की नई व्यवस्था को लेकर फरियादियों में नाराजगी देखी जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि वे इस मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से करेंगे।




ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
बंगाल चुनाव से पहले AI वीडियो पर बवाल, TMC के आरोपों को हुमायूं कबीर ने बताया फर्जी और साजिश
April 09, 2026
thumb
सबरीमाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीसरे दिन सुनवाई, परंपराओं और धार्मिक अधिकारों को लेकर तेज हुई बहस
April 09, 2026
thumb
आईएएस अनुराग यादव पर बड़ी कार्रवाई, मुख्य चुनाव आयुक्त से बहस के बाद कूच बिहार में पर्यवेक्षक पद से हटाए गए
April 09, 2026
thumb
ईरान समर्थित हैकर ग्रुप का बड़ा दावा, इजरायल के पूर्व आर्मी चीफ का फोन हैक कर निजी डेटा लीक
April 09, 2026
thumb
ईरान युद्ध से बढ़ीं तेल कीमतें, रूस की कमाई में जबरदस्त उछाल, एक महीने में अरबों डॉलर का फायदा
April 09, 2026
thumb
ईरान संकट के बीच अमेरिका का बड़ा फैसला, 50 साल पुराने सैन्य भर्ती सिस्टम में बदलाव, अब ऑटो रजिस्ट्रेशन लागू
April 09, 2026
thumb
भारत दौरे पर बांग्लादेश के विदेश मंत्री की बड़ी मांग, पेट्रोल-डीजल के साथ उर्वरक आपूर्ति बढ़ाने पर जोर
April 09, 2026
thumb
लखनऊ के काकोरी में अज्ञात महिला की बेरहमी से हत्या, सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी और दहशत
April 09, 2026
thumb
हल्दिया रैली में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, बंगाल में बदलाव का वादा और जनता को दी छह नई गारंटी
April 09, 2026
thumb
नेपाल में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और रमेश लेखक जमानत पर रिहा
April 09, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open