Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
मेरठ पुलिस ने माना पहचान करने में उससे गलती हुई, तुर्कमेनिस्तान की थी मृत महिला
04 Mar 2026, 08:35 PM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

मेरठ में मिली महिला की लाश की पहचान हो गई है। मेरठ पुलिस ने माना कि उससे पहचान करने में गलती हो गई। मृत महिला तुर्कमेनिस्तान की नाजमुदिनोवा मोहब्बत सुनातोवना थी। वह पिछले 15 सालों से भारत में रह रही थी।

त्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने बुधवार को बताया कि पिछले महीने मवाना इलाके में मृत मिली महिला तुर्कमेनिस्तान की नागरिक है। पुलिस ने पहले जांच के दौरान बरामद आधार कार्ड के आधार पर महिला की पहचान दिल्ली की 'अर्चिता अरोड़ा' के रूप में की थी। हालांकि, 25 फरवरी को तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं द्वारा संपर्क किए जाने और दावे का खंडन करने के बाद पुलिस को अपने दावे का पुनर्मूल्यांकन करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

दोनों महिलाओं ने दावा किया कि मृतका तुर्कमेनिस्तान की नागरिक नाजमुदिनोवा मोहब्बत सुनातोवना है, जो लगभग 15 वर्षों से भारत में रह रही थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उसका पासपोर्ट बिचौलियों द्वारा ले लिया गया था और विशिष्ट टैटू को छिपाने के लिए उसके शव को जानबूझकर जलाया गया हो सकता है।

बुधवार को पुलिस ने माना तुर्कमेनिस्तान की थी मृतका
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिजीत कुमार ने बुधवार को स्वीकार किया कि मृतका तुर्कमेनिस्तान की नागरिक प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय के माध्यम से संबंधित दूतावास से संपर्क कर साक्ष्यों का सत्यापन कराया जा रहा है और विधिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि पिछले महीने 21 फरवरी को सुबह लगभग छह बजे मेरठ–बिजनौर राजमार्ग पर स्थित एक फार्म हाउस के पास खेत से एक अज्ञात महिला का शव मिला था।

अर्चिता अरोड़ा के रूप में पहले हुई थी पहचान
उन्होंने बताया कि शव की पहचान अर्चिता अरोड़ा के रूप में की गई थी, जिसका चेहरा ज्वलनशील पदार्थ से बुरी तरह जलाया गया था। पुलिस ने जांच की और दावा किया कि मृतका का परतापुर इलाके में अविका होटल के संचालक चंचल कुमार और उसके साथियों के साथ कमरे के किराए को लेकर विवाद था। दावा किया गया कि 20 फरवरी की रात को आरोपियों ने महिला का गला कंबल से घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। 26 फरवरी को पुलिस ने चंचल कुमार, संदीप, गुरुमुख और विवेक को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से कार, एक कंबल और ज्वलनशील पदार्थ की खाली बोतल बरामद कर ली।

मृतका की मां ने की शव की पहचान
इसी बीच, पीड़िता के कॉल डिटेल रिकॉर्ड से पता चला कि वह चंडीगढ़ में रहने वाली एक महिला के संपर्क में थी। उस महिला ने पुलिस को बताया कि पीड़िता 12 फरवरी को मेरठ गई थी और 16 फरवरी से उसका फोन बंद था। नए घटनाक्रम ने पुलिस को उलझन में डाल दिया और अपनी जांच पर संदेह पैदा कर दिया। इसके बाद तुर्कमेनिस्तान की नागरिक नजमुदिनोवा गुलनारा सुनातोवना ने मृत महिला की पहचान अपनी बेटी नजमुदिनोवा मोहब्बत सुनातोवना के रूप में की, जो लगभग 15 साल पहले नौकरी के लिए भारत आई थी। मां द्वारा साझा की गई तस्वीरों में कथित तौर पर उसके हाथ और कमर पर जो टैटू दिखाई दे रहे हैं, वे मृत महिला के शरीर पर मौजूद टैटू से मिलते-जुलते हैं।

ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
बंगाल चुनाव से पहले AI वीडियो पर बवाल, TMC के आरोपों को हुमायूं कबीर ने बताया फर्जी और साजिश
April 09, 2026
thumb
सबरीमाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीसरे दिन सुनवाई, परंपराओं और धार्मिक अधिकारों को लेकर तेज हुई बहस
April 09, 2026
thumb
आईएएस अनुराग यादव पर बड़ी कार्रवाई, मुख्य चुनाव आयुक्त से बहस के बाद कूच बिहार में पर्यवेक्षक पद से हटाए गए
April 09, 2026
thumb
ईरान समर्थित हैकर ग्रुप का बड़ा दावा, इजरायल के पूर्व आर्मी चीफ का फोन हैक कर निजी डेटा लीक
April 09, 2026
thumb
ईरान युद्ध से बढ़ीं तेल कीमतें, रूस की कमाई में जबरदस्त उछाल, एक महीने में अरबों डॉलर का फायदा
April 09, 2026
thumb
ईरान संकट के बीच अमेरिका का बड़ा फैसला, 50 साल पुराने सैन्य भर्ती सिस्टम में बदलाव, अब ऑटो रजिस्ट्रेशन लागू
April 09, 2026
thumb
भारत दौरे पर बांग्लादेश के विदेश मंत्री की बड़ी मांग, पेट्रोल-डीजल के साथ उर्वरक आपूर्ति बढ़ाने पर जोर
April 09, 2026
thumb
लखनऊ के काकोरी में अज्ञात महिला की बेरहमी से हत्या, सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी और दहशत
April 09, 2026
thumb
हल्दिया रैली में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, बंगाल में बदलाव का वादा और जनता को दी छह नई गारंटी
April 09, 2026
thumb
नेपाल में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और रमेश लेखक जमानत पर रिहा
April 09, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open