Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REO=PORT BY: ARUN MISHRA
मेरठ में नेशनल कबड्‌डी खिलाड़ी की हत्या:फॉस्टफूड संचालक ने 3600 रुपए के लिए मार डाला, शव को पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर फेंका
01 Jun 2026, 11:38 AM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

मेरठ में नेशनल महिला कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का (17) की हत्या कर दी गई। फास्टफूड की दुकान चलाने वाले एक युवक ने अपहरण के बाद वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने 15 अप्रैल को अनुष्का को किडनैप किया। उसी रात पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी। फिर लाश को नाले में फेंककर फरार हो गया।

पुलिस ने डेढ़ महीने बाद रविवार को मामले का खुलासा किया। एडीजी भानु भास्कर और SSP अविनाश पांडेय ने बताया- कंकरखेड़ा इलाके से लापता होने के बाद परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। 28 अप्रैल को पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कॉल डिटेल्स के आधार पर संदिग्ध की पहचान की, जिससे उसकी आखिरी बार बात हुई थी।

उसकी लोकेशन चंडीगढ़ में मिली। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करता रहा। शनिवार को जब पुलिस ने सख्ती बढ़ाई तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया। शव कंकाल बन चुका था। पुलिस ने परिवार से उसकी पहचान कराई। फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए-

  • मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के चिरौड़ी गांव के रहने वाले नेमपाल की बेटी अनुष्का नेशनल कबड्डी खिलाड़ी थी। गांव में रहकर प्रैक्टिस करने में दिक्कत होने के कारण वह मेरठ आ गई थी। 2 साल से कंकरखेड़ा इलाके के शोभापुर में भाई अनमोल के साथ किराए के कमरे में रह रही थी। कबड्‌डी के साथ 12वीं की पढ़ाई भी कर रही थी। पढ़ाई के साथ कबड्डी की प्रैक्टिस करती थी। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती थी।
  • पुलिस के मुताबिक, अनुष्का के कमरे के पास देहरादून के रहने वाले आरोपी श्याम धानक की फास्टफूड की दुकान थी। अनुरूका अक्सर वहां खाना खाने जाती थी। इसी दौरान उस पर करीब 3500 रुपए का उधार हो गया था। श्याम लगातार उधारी का पैसा मांग रहा था। 15 अप्रैल की रात करीब 11 बजे श्याम ने अनुष्का को फोन कर शोभापुर पुलिस चौकी के पास बुलाया। पैसे मांगे, तो अनुष्का ने कुछ दिन की मोहलत मांगी।
  • आरोपी श्याम जिद पर अड़ा रहा। दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ी कि श्याम बौखला गया। उसने ईंट उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को शोभापुर पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर दूर नाले में फेंक दिया, ताकि पुलिस को शक न हो सके। इसके बाद आरोपी श्याम चंडीगढ़ भाग गया।

पुलिस के मुताबिक, अनुष्का के घर न लौटने पर भाई अनमोल ने उसे फोन किया, लेकिन कॉल नहीं लगी। इसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 28 अप्रैल को कंकरखेड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

गाजियाबाद में टू खेलने गई थी अनुष्का

अनुष्का की हत्या की जानकारी मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता नेमपाल ने बताया- आखिरी बार अनुष्का गाजियाबाद में कबड्डी प्रतियोगिता खेलने गई थी। वहां उसने 60 हजार रुपए पुरस्कार के रूप में भी जीते थे। उस समय अनुष्का ने बताया था कि उसकी सहेली की मां की तबीयत खराब थी, जिसके कारण उसने वह पैसे उसे दे दिए थे।

उन्होंने बताया- अनुष्का जब भी मेडल जीतकर घर लौटती थी तो पूरा गांव झूम उठता था। परिवार में खुशी का माहौल रहता था। सभी को उम्मीद थी कि उनकी बेटी आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेगी। लेकिन, आरोपी ने सिर्फ 3600 रुपये के लिए उसकी जान ले ली।

2024 में जमानत पर आया था आरोपी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी फास्टफूड संचालक श्याम पर पहले भी एक महिला की हत्या का आरोप लग चुका है। वह साल 2024 में जमानत पर जेल से बाहर आया था। पिछले दो साल से रोहटा रोड पर फास्टफूड की दुकान चला रहा था। अनुष्का की हत्या के बाद से उसकी दुकान बंद पड़ी है।



Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
बगीचे में खेल रही मासूम पर तेंदुए का हमला, परिवार के सामने उजड़ा घर, गांव में दहशत का माहौल
June 03, 2026
thumb
Meerut: मवाना में दिन निकलते ही ईडी का छापा, कपड़ा कारोबारी के घर जांच जारी, किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं
June 03, 2026
thumb
चीन को पीछे छोड़ मलेशिया की ओर बढ़े कदम, पहले विदेशी दौरे से बांग्लादेश ने दिया बड़ा कूटनीतिक संकेत
June 03, 2026
thumb
15 अगस्त पर भारत को विशेष सम्मान, न्यूयॉर्क सीनेट के प्रस्ताव से मजबूत हुए वैश्विक रिश्तों के नए आयाम
June 03, 2026
thumb
सूर्या हत्याकांड के बाद बड़ा प्रशासनिक अभियान, अपराधियों पर शिकंजा, अवैध गतिविधियों के खिलाफ तेज हुई कार्रवाई पूरे जिलेभर में
June 03, 2026
thumb
भारत, चीन और प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर नए शुल्क की तैयारी, वैश्विक कारोबार में बढ़ी हलचल और चिंता
June 03, 2026
thumb
अभिनय से विराम लेने की सोच में मनोज बाजपेयी, जीवन के अगले पड़ाव और आत्ममंथन पर खुलकर रखी अपनी बात
June 03, 2026
thumb
राजधानी के विशेष नियोजन क्षेत्र में कार्रवाई तेज, अवैध निर्माणों पर सख्ती से बढ़ी संपत्ति मालिकों की चिंता
June 03, 2026
thumb
12वीं बोर्ड मूल्यांकन प्रणाली पर उठे सवाल, बिना व्यापक परीक्षण लागू तकनीक को लेकर बढ़ी पारदर्शिता बहस देशभर में
June 03, 2026
thumb
होर्मुज संकट गहराया, तेल आपूर्ति चिंता बढ़ी; वैश्विक कंपनियों ने महंगाई और ऊर्जा बाजार में बड़े झटके की आशंका जताई
June 03, 2026