Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
Meerut: मवाना में दिन निकलते ही ईडी का छापा, कपड़ा कारोबारी के घर जांच जारी, किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं
03 Jun 2026, 12:57 PM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

मेरठ के मोहल्ला खैरात अली में कपड़ा कारोबारी असद रजा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम जांच कर रही है। सुबह से चल रही कार्रवाई के दौरान किसी को भी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही।

मेरठ के मवाना थानाक्षेत्र के मोहल्ला खैरात अली में बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने कपड़ा कारोबारी असद रजा के आवास पर जांच शुरू की। स्थानीय लोगों के अनुसार टीम सुबह करीब सात बजे पहुंची और इसके बाद से लगातार कार्रवाई जारी है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जांच के दौरान मकान के भीतर और आसपास आवाजाही पर निगरानी रखी जा रही है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को परिसर के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। टीम द्वारा दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की जांच किए जाने की जानकारी सामने आ रही है।

किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जांच के दौरान मकान के भीतर और आसपास आवाजाही पर निगरानी रखी जा रही है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को परिसर के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। टीम द्वारा दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की जांच किए जाने की जानकारी सामने आ रही है।

खैरात अली में कपड़ा कारोबारी के घर जांच

आज दिन निकलते ही शहर के मोहल्ला खैरात अली में कपड़ा कारोबारी असद रजा के आवास पर ईडी की टीम कई गाड़ियों में पहुंची। स्थानीय लोगों के अनुसार टीम सुबह सात बजे से मकान के भीतर मौजूद है और दस्तावेजों व वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार बड़ी गड़बड़ी की सूचना पर टीम ने ये छापेमारी की है।


दुबई से लौटा है असद का बेटा

बताया गया कि असद का लड़का अलेक जैदी दुबई में नौकरी करता था। बताया गया है कि कुछ माह पहले ही भारत वापस आया है। अलेक मामा के यहां आगरा गया हुआ है। उसको आगरा से बुलाया गया है।

मवाना और सांधन में भी छापेमारी

जानकारी के अनुसार ईडी की अलग-अलग टीमें मवाना और सांधन क्षेत्र में भी कार्रवाई कर रही हैं। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी दुबई से जुड़े एक ऑनलाइन गेमिंग और कथित वित्तीय लेनदेन नेटवर्क की जांच के तहत की जा रही है।


मुख्य आरोपियों से जुड़े ठिकाने निशाने पर

जानकारी के मुताबिक जांच एजेंसी ने मामले के कथित मुख्य आरोपियों शुभम और जैदी से जुड़े ठिकानों को भी जांच के दायरे में लिया है। टीम दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और वित्तीय लेनदेन से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी है।



Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
साढ़े तीन दशक बाद आया फैसला, 85 वर्षीय दोषी को सजा के तुरंत बाद मिली राहत और जमानत
June 03, 2026
thumb
आर्थिक विवाद से शुरू हुई साजिश, पूरे परिवार की हत्या के बाद साथी बना कातिल; 12 घंटे में खुला राज
June 03, 2026
thumb
कुवैत एयरपोर्ट पर मिसाइल हमले से मचा हड़कंप, टर्मिनल क्षतिग्रस्त, आपातकाल लागू; क्षेत्रीय तनाव ने बढ़ाई वैश्विक चिंता
June 03, 2026
thumb
सोना बेचने की अफवाह पर विराम, केंद्रीय बैंक ने किया साफ इनकार, विदेशी मुद्रा भंडार सुरक्षित बताया
June 03, 2026
thumb
बगीचे में खेल रही मासूम पर तेंदुए का हमला, परिवार के सामने उजड़ा घर, गांव में दहशत का माहौल
June 03, 2026
thumb
चीन को पीछे छोड़ मलेशिया की ओर बढ़े कदम, पहले विदेशी दौरे से बांग्लादेश ने दिया बड़ा कूटनीतिक संकेत
June 03, 2026
thumb
15 अगस्त पर भारत को विशेष सम्मान, न्यूयॉर्क सीनेट के प्रस्ताव से मजबूत हुए वैश्विक रिश्तों के नए आयाम
June 03, 2026
thumb
सूर्या हत्याकांड के बाद बड़ा प्रशासनिक अभियान, अपराधियों पर शिकंजा, अवैध गतिविधियों के खिलाफ तेज हुई कार्रवाई पूरे जिलेभर में
June 03, 2026
thumb
भारत, चीन और प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर नए शुल्क की तैयारी, वैश्विक कारोबार में बढ़ी हलचल और चिंता
June 03, 2026
thumb
अभिनय से विराम लेने की सोच में मनोज बाजपेयी, जीवन के अगले पड़ाव और आत्ममंथन पर खुलकर रखी अपनी बात
June 03, 2026