Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कराने वाला सपा नेता निकला:अखिलेश के साथ तस्वीर, उपचुनाव में प्रभारी रह चुका; लग्जरी गाड़ियों का शौकीन
02 Jun 2026, 11:29 AM Uttar Pradesh - Lucknow
Reporter : Arun Mishra
Lucknow

लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता दिनेश यादव सपा की लोहिया वाहिनी का पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निकला। वह 2020-21 में प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के दौरान बतौर पार्टी प्रभारी काम कर चुका है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'फेसबुक' पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ तस्वीर लगा रखी है।

फेसबुक पर उसने चुनाव प्रचार के दौरान की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। सपा के कई नेताओं के साथ उसका उठना-बैठना रहा है। इतना ही नहीं, पुलिस ने उसके कब्जे से जो कार जब्त की, उस पर भी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लिखा है। दिनेश थानों में भी अपने राजनीतिक पद का रौब दिखाता रहता था।

27 मई को पीजीआई थाना क्षेत्र में संदीप की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस और एसटीएफ की कई टीमें लगाई गई थीं। जांच में सामने आया था कि हत्या की वजह पुराना जमीन विवाद था। संदीप मूलरूप से जौनपुर के रहने वाले थे।

हत्या के मामले में दिनेश यादव और उसके ड्राइवर मुकर्रबीन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दिनेश की एक मर्सडीज समेत 4 लग्जरी गाड़ियों को भी जब्त किया है। 5 लाख रुपए की सुपारी लेकर हत्या करने वाले दोनों शूटर अब भी फरार हैं।

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
बगीचे में खेल रही मासूम पर तेंदुए का हमला, परिवार के सामने उजड़ा घर, गांव में दहशत का माहौल
June 03, 2026
thumb
Meerut: मवाना में दिन निकलते ही ईडी का छापा, कपड़ा कारोबारी के घर जांच जारी, किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं
June 03, 2026
thumb
चीन को पीछे छोड़ मलेशिया की ओर बढ़े कदम, पहले विदेशी दौरे से बांग्लादेश ने दिया बड़ा कूटनीतिक संकेत
June 03, 2026
thumb
15 अगस्त पर भारत को विशेष सम्मान, न्यूयॉर्क सीनेट के प्रस्ताव से मजबूत हुए वैश्विक रिश्तों के नए आयाम
June 03, 2026
thumb
सूर्या हत्याकांड के बाद बड़ा प्रशासनिक अभियान, अपराधियों पर शिकंजा, अवैध गतिविधियों के खिलाफ तेज हुई कार्रवाई पूरे जिलेभर में
June 03, 2026
thumb
भारत, चीन और प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर नए शुल्क की तैयारी, वैश्विक कारोबार में बढ़ी हलचल और चिंता
June 03, 2026
thumb
अभिनय से विराम लेने की सोच में मनोज बाजपेयी, जीवन के अगले पड़ाव और आत्ममंथन पर खुलकर रखी अपनी बात
June 03, 2026
thumb
राजधानी के विशेष नियोजन क्षेत्र में कार्रवाई तेज, अवैध निर्माणों पर सख्ती से बढ़ी संपत्ति मालिकों की चिंता
June 03, 2026
thumb
12वीं बोर्ड मूल्यांकन प्रणाली पर उठे सवाल, बिना व्यापक परीक्षण लागू तकनीक को लेकर बढ़ी पारदर्शिता बहस देशभर में
June 03, 2026
thumb
होर्मुज संकट गहराया, तेल आपूर्ति चिंता बढ़ी; वैश्विक कंपनियों ने महंगाई और ऊर्जा बाजार में बड़े झटके की आशंका जताई
June 03, 2026