Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
BREAKING NEWS
लावदा के सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य पर बच्चों को मुर्गा बनाकर पीटने का आरोप, वीडियो वायरल
मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र के ग्राम अमरोली उर्फ बड़ागांव स्थित एक सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य पर बच्चों को मुर्गा बनाकर डंडे से पीटने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
16 Feb 2026, 10:47 AM 4022 - Meerut
Reporter : Arun Mishra
ADVERTISEMENT Sponsored
Ad
Open
Meerut वीडियो में बच्चों को सजा देते दिखे प्रधानाचार्य
वायरल वीडियो में प्रधानाचार्य के हाथ में डंडा दिखाई दे रहा है। कुछ बच्चों को मुर्गा बनाकर रखा गया है, जबकि कुछ छात्राओं को हाथ ऊपर कर खड़ा किया गया है। इस दौरान वीडियो बना रहे युवक और प्रधानाचार्य के बीच बहस भी होती दिखाई दे रही है।

परिजनों ने लगाया मारपीट और प्रताड़ना का आरोप
पीड़ित बच्चों के परिजनों का आरोप है कि उनके बच्चे इसी स्कूल में पढ़ते हैं और प्रधानाचार्य ने बिना किसी कारण उनके साथ मारपीट और प्रताड़ना की। मामले की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई।

पुलिस ने कहा-कोई लिखित शिकायत नहीं मिली
सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन प्रधानाचार्य वहां नहीं मिले। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।

प्रधानाचार्य ने आरोपों से किया इनकार, बताया योग अभ्यास
वहीं प्रधानाचार्य ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वीडियो शनिवार का है और उस दिन बैगलेस डे था। उन्होंने बताया कि वह नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत बच्चों को योग सिखा रहे थे, जिससे संतुलन, शक्ति और मानसिक एकाग्रता बेहतर होती है। उनका कहना है कि एक ग्रामीण ने गलतफहमी में वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।