Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
यूट्यूब स्टार पर गंभीर आरोप
महिला के आरोप, यूट्यूबर शादाब जकाती पर केस दर्ज
‘10 रुपये वाला बिस्कुट’ फेम यूट्यूबर शादाब जकाती पर महिला उत्पीड़न का मामला दर्ज
06 Feb 2026, 11:28 AM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Mahesh Sharma
ADVERTISEMENT Sponsored
Ad
Open
Meerut मेरठ के चर्चित यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गए हैं। ‘10 रुपये वाला बिस्कुट’ कहकर वीडियो में मजाकिया अंदाज से पहचान बनाने वाले शादाब पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। मामले के सामने आते ही सोशल मीडिया से लेकर पुलिस महकमे तक हलचल मच गई है।

पीड़िता झारखंड की रहने वाली बताई जा रही है। महिला का आरोप है कि शादाब जकाती ने उसे झूठे वादों में फंसाकर मेरठ बुलाया और करीब एक साल तक बंधक बनाकर रखा। महिला के अनुसार, इस दौरान उससे जबरन घरेलू काम कराए गए और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गई।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसे सुबह से देर रात तक झाड़ू-पोंछा, बर्तन और अन्य घरेलू काम करने के लिए मजबूर किया जाता था। कई बार उसे समय पर खाना भी नहीं दिया जाता था। पीड़िता का आरोप है कि शादाब के साथ-साथ उसकी पत्नी और बेटे ने भी उसके साथ मारपीट की।

पीड़िता ने बताया कि वह वर्ष 2016-17 में मेरठ आई थी और यहां इंचौली क्षेत्र में रहने लगी थी। धीरे-धीरे हालात इतने खराब हो गए कि वह मानसिक रूप से टूटने लगी। किसी तरह मौके का फायदा उठाकर वह वहां से निकलने में सफल रही और बाद में पुलिस से संपर्क किया।

शिकायत के आधार पर मेरठ पुलिस ने यूट्यूबर शादाब जकाती के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सभी आरोपों की गहनता से पड़ताल होगी।

वहीं, इस पूरे मामले पर शादाब जकाती ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा है कि आरोप पूरी तरह झूठे और साजिश के तहत लगाए गए हैं। उन्होंने बयान दिया कि वे निष्पक्ष जांच चाहते हैं और यदि उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत सामने आता है, तो वे खुद को दोषी मानने को तैयार हैं।

फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा में है। जहां कुछ लोग पीड़िता के समर्थन में सामने आ रहे हैं, वहीं कुछ लोग जांच पूरी होने तक किसी नतीजे पर न पहुंचने की बात कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।