Search News
- Select Location
- ताज़ा खबर
- राष्ट्रीय (भारत)
- अंतरराष्ट्रीय
- राज्य व क्षेत्रीय
- राजनीति
- सरकार व प्रशासन
- नीति व नियम
- न्यायालय व न्यायपालिका
- कानून व्यवस्था
- अपराध
- साइबर अपराध व डिजिटल सुरक्षा
- रक्षा
- सुरक्षा व आतंकवाद
- अर्थव्यवस्था (मैक्रो)
- व्यापार व कॉरपोरेट
- बैंकिंग व भुगतान
- स्टार्टअप व उद्यमिता
- टेक्नोलॉजी
- विज्ञान व अनुसंधान
- पर्यावरण
- मौसम
- आपदा व आपातकाल
- स्वास्थ्य
- फिटनेस व वेलनेस
- शिक्षा
- नौकरी व करियर
- कृषि
- ग्रामीण विकास
- परिवहन
- दुर्घटना व सुरक्षा
- ऑटोमोबाइल व ईवी
- खेल
- मनोरंजन
- धर्म व अध्यात्म
- समाज व सामाजिक मुद्दे
- लाइफस्टाइल
- यात्रा व पर्यटन
- जन सेवा व अलर्ट
- जांच व विशेष रिपोर्ट
- प्रतियोगी परीक्षाएँ
- खेल (अन्य)
Choose Location
मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 4 बजे खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर एक स्कूटी सवार महिला झुलस गई। लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। खम्भे में करंट उतरने की इस घटना के बाद लोगों में नाराजगी है। हालांकि बाद में विद्युत विभाग के अफसरों ने भी पीड़िता महिला से मुलाकात की।
माधवपुरम सेक्टर 3 की रहने वाली रूपा बुधवार को अपनी स्कूटी लेकर माधवपुरम सेक्टर 1 के बाजार में खरीदारी के लिए आई थी। खरीदारी करने के बाद वह वापस घर लौट रही थी।
इसी दौरान एक जगह पर जल भराव वह रास्ता टूटा होने के कारण रूपा की स्कूटी फिसल गई। बताया जाता है कि यही पास में खड़े खंबे की चपेट में रूपा आ गई जिसमें करंट उतरा था।
लोगों ने करंट से दूर कर अस्पताल भेजा
रूपा को करंट की चपेट में आता देख आसपास के लोग उसे बचाने दौड़े। काफी कोशिश करने के बाद लोग रूपा को करंट से अलग कर पाए लेकिन तब तक वह झुलस चुकी थी। लोगों ने ई-रिक्शा की मदद से रूपा को पास के एक निजी अस्पताल भिजवाया और भारती करा दिया। इस घटना के बाद लोगों में खासी नाराजगी देखने को मिली।
आनन फानन में परिजन पहुंचे अस्पताल
रूपा के करंट लगने और झुलसने की सूचना पाकर परिवार के लोग आनन फानन में अस्पताल पहुंचे और उसका हाल जाना। कुछ ही देर में ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और परिजनों से बात की। हादसे की जानकारी पुलिस ने विद्युत विभाग को दी। इसके बाद विद्युत विभाग के अफसर भी अस्पताल पहुंच गए।
जांच कर कार्रवाई का दिलाया भरोसा
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता धर्मवीर सिंह ने रूपा के परिजनों से बात की तो वह आक्रोषित हो गए और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। इसके बाद अधिशासी अभियंता ने उन्हें निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाते हुए शांत कर दिया। कुछ देर बाद ही महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
Latest News