Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
मेरठ के स्कूल में सप्ताह में दो दिन चलेंगी ऑनलाइन क्लास, PM की अपील पर लिया फैसला
18 May 2026, 09:32 PM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

SZN संवाददाता, मेरठ। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक ईंधन संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों से ईंधन बचाने और संसाधनों के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग की अपील की थी। मेरठ में इसका असर दिखाई दे रहा है। मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप ने एक जुलाई से हाइब्रिड शिक्षक प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। ग्रुप से जुडे़ सभी स्कूलों में एक जुलाई से कक्षा एक से 12 तक सप्ताह में दो दिन ऑनलाइन क्लास चलेंगी। स्कूल स्टाफ साझा वाहन प्रयोग करेंगे।

मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल, शास्त्री नगर की प्रधानाचार्य व सीबीएसई की मेरठ सिटी कार्डिनेटर सपना आहूजा ने बताया कि पर्यावरण सुरक्षा एवं लागत दक्षता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ग्रुप के सभी स्कूलों का समय एक जुलाई से सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। सप्ताह में दो दिन ऑनलाइन क्लास तो चलेंगी ही, साथ ही स्टाफ मीटिंग, पीटीएम, प्रशिक्षण सत्र भी ऑनलाइन किए जाएंगे। स्कूल द्वारा संचालित स्कूल के वाट्सएप ग्रुप को और सक्रिय किया जाएगा।

अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ से निजी वाहनों के स्थान पर विद्यालय बसों का उपयोग करने का अनुरोध किया गया है सभी के लिए आवश्यकता अनुसार बस रूट का भी विस्तार किया जाएगा। इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी। ईवी चार्जिंग प्वाइंट स्कूल परिसर में लगाए जाएंगे। छोटे कार्यों के लिए साइकिल का प्रयोग करने का निर्णय लिया गया है।
वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की नियमित सफाई होगी। कैंटीन एवं गृह विज्ञान प्रयोगशाला में इंडक्शन, प्रेशर कुकर एवं सोलर कुकर का प्रयोग करने का निर्णय लिया गया है। बच्चों को बताया गया कि जन्मदिन पर चाकलेट के स्थान पर पौधे या किताबें वितरित करें।

कक्षाओं में विद्यार्थियों के अनुपस्थित होने पर पंखे लाइट एवं स्मार्ट बोर्ड बंद करना अनिवार्य होगा। जनरेटर का उपयोग अत्यावश्यक स्थिति में ही किया जाएगा। पेपरलेस कार्य प्रणाली को बढ़ावा दिया जाएगा। नोटिस, सर्कुलर एवं रिपोर्ट ईमेल/व्हाट्सएप पर भेजे जाएंगे। प्रिंटआउट दोनों तरफ लिए जाएं। रफ कार्य के लिए पुराने कागज का प्रयोग करना सुनिश्चित होगा।

सभी खरीदारी में भारतीय निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता दी जाएगी। हरित परिसर पहल हेतु प्रत्येक कक्षा एक पौधा गोद लेगी और उसकी देखभाल करेगी। ऊर्जा, जल एवं गैस संरक्षण निजी रूप से सभी का दायित्व होगा । ऊर्जा संरक्षण की व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित विभाग अध्यक्षों प्रभारी द्वारा सुनिश्चित की जाएगी

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
अभिनय से विराम लेने की सोच में मनोज बाजपेयी, जीवन के अगले पड़ाव और आत्ममंथन पर खुलकर रखी अपनी बात
June 03, 2026
thumb
राजधानी के विशेष नियोजन क्षेत्र में कार्रवाई तेज, अवैध निर्माणों पर सख्ती से बढ़ी संपत्ति मालिकों की चिंता
June 03, 2026
thumb
12वीं बोर्ड मूल्यांकन प्रणाली पर उठे सवाल, बिना व्यापक परीक्षण लागू तकनीक को लेकर बढ़ी पारदर्शिता बहस देशभर में
June 03, 2026
thumb
होर्मुज संकट गहराया, तेल आपूर्ति चिंता बढ़ी; वैश्विक कंपनियों ने महंगाई और ऊर्जा बाजार में बड़े झटके की आशंका जताई
June 03, 2026
thumb
दिल्ली के व्यस्त बाजार क्षेत्र में भीषण अग्निकांड, रेस्टोरेंट में लगी आग से मचा हड़कंप, राहत अभियान देर रात तक जारी
June 03, 2026
thumb
वैशाली में रिश्तों को लेकर मचा बवाल, परिजनों की मौजूदगी में हुआ फैसला, गांवभर में चर्चा तेज हुई
June 03, 2026
thumb
पटना के चर्चित कोचिंग संस्थान में बवाल, सीसीटीवी फुटेज से सामने आई झड़प की तस्वीरें और बढ़े सवाल
June 03, 2026
thumb
देर से आने वालों पर सख्ती, बायोमेट्रिक निगरानी बढ़ी, बिहार सरकार ने कर्मचारियों के लिए नया अनुशासन लागू किया
June 03, 2026
thumb
चर्चित मृत्यु प्रकरण में बड़ा मोड़, पूर्व न्यायिक अधिकारी और पुत्र न्यायिक हिरासत में, जांच हुई तेज
June 03, 2026
thumb
जून की तपिश के बीच राहत की दस्तक, दिल्ली-एनसीआर में जल्द बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं के आसार
June 03, 2026