Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
@SZN MEDIA
मेरठ का ललिता गौतम हत्याकांड क्या है? किन मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे हुए हैं दलित संगठन
09 Jul 2026, 10:23 AM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

मेरठ की रहने वाली 20 वर्षीय बीए में पढ़ने वाली छात्रा ललिता गौतम की 15 मई को हत्या हो गई थी। इस मामले में कार्रवाई को लेकर दलित संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

यूपी के मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड का मामला गरमाता जा रहा है। ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर अब जातिगत विरोध-प्रदर्शन भी शुरू हो गए हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आजाद समाज पार्टी के अध्य़क्ष चंद्रशेखऱ आजाद ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। पुलिस का दावा है कि इस मामले में मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेजा जा चुका है।

दलित संगठनों ने छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दलित महापंचायत भी की। दलित संगठनों की मांग है कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए। साथ ही सभी दोषियों को फांसी की सजा मिले और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के साथ एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। आइए जानते हैं मेरठ का ललिता गौतम हत्याकांड क्या है?

बीए की पढ़ाई कर रही थी ललिता

20 वर्षीय ललिता गौतम अपने परिवार के साथ मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र के गगन एंक्लेव में रहती थी। वह बीए की पढ़ाई कर रही थी। 15 मई को परीक्षा देने के लिए घर से निकली ललिता गौतम देर शाम तक वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उसकी तलाश की मगर उनका कोई पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने 16 मई को थाना टीपी नगर में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में ललिता गांव कल्याणपुर निवासी अंकुश नाम के युवक के साथ दिखाई दीं।

आरोपी अंकुश को हिरासत में लिया

पुलिस जांच के दौरान आरोपी अंकुश को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने ललिता की हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस के मुताबिक, अंकुश और ललिता के बीच प्रेम संबंध थे। घटना वाले दिन दोनों साथ थे। इसी दौरान आरोपी ने ललिता के मोबाइल फोन में कुछ फोटो और चैट देखीं, जिसके बाद उसे शक हुआ कि उसका किसी अन्य युवक से भी संबंध है। पुलिस के अनुसार, इसी शक के चलते आरोपी ने ललिता की हत्या कर दी और शव को मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के उपसिया जंगल स्थित गन्ने के खेत में फेंक दिया।

पीड़ित परिवार की क्या है मांग

बाद में पुलिस ने वहीं से शव बरामद किया। मामले में मुख्य आरोपी अंकुश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि पुलिस दूसरे पहलुओं पर भी जांच कर रही है। परिवारवालों का आरोप है कि एक युवक इस पूरे हत्याकांड को अंजाम नहीं दे सकता है। इसमें और भी लोग शामिल हैं। पीड़ित परिवार ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन पर बुलडोजर कार्रवाई करने की मांग की है।


Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
সংবাদকর্মীদের উপর হামলার প্রতিবাদে কলকাতায় বিক্ষোভ, -- তিরঙ্গা যাত্রা
July 28, 2026
thumb
मेरठ में पब्लिक स्कूल संचालक की गुंडागर्दी
July 25, 2026
thumb
প্রশ্নপত্র ফাঁসে কড়া বার্তা প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র দামোদরদাস মোদির.
July 25, 2026
thumb
UP: ‘विवि के हॉस्टलों में होती है ड्रग्स सप्लाई, कुलपतियों को दिखा चुकी हूं तस्वीरें’ मेरठ में बोलीं राज्यपाल
July 23, 2026
thumb
लखनऊ में एक और अग्निकांड, मेरठ प्रशासन अब भी नहीं ले रहा है सबक
July 21, 2026
thumb
UP: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की मौत, बागपत में सदमे में परिवार; नीरव मोदी केस में थे जांच अधिकारी
July 21, 2026
thumb
CDO की कुर्सी, 33 साल पुरानी यादें और आशीर्वाद: मेरठ में UP के मुख्य सचिव एसपी गोयल के भावुक पल
July 20, 2026
thumb
एक ही बैरक में पति की हत्यारन मुस्कान समेत पांच महिलाएं, जेल में कर रहीं भजन-कीर्तन और सिलाई का काम
July 20, 2026
thumb
अस्पताल में नर्स को जहर का इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतारा, शादी से छुटकारा पाने के लिए प्रेमी ने रची साजिश
July 19, 2026
thumb
मेरठ में धोखाधड़ी के मामले में वकील को पकड़ने आई देहरादून पुलिस को कचहरी में बनाया बंधक, कमरे में किया बंद
July 19, 2026